धर्मनगरी में छात्राओं से छेड़छाड़ पर गुस्साए परिजनों ने काटा हंगामा

हरिद्वार: कनखल में बाइक सवार तीन युवकों ने चलती स्कूटी पर 10वीं की दो छात्राओं से छेड़छाड़ कर दी। बैलेंस बिगड़ने पर दोनों छात्राएं गिरकर चोटिल हो गई। इससे गुस्साए परिजनों और क्षेत्रवासियों ने हंगामा करते हुए जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने बमुश्किल हंगामा शांत कराया। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। देर रात तक पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में जुटी थी। आरोपित कनखल की एक बस्ती के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हुलिये के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *