महिला का अनोखा फोटोशूट, लोग भी हुए हैरान – The Hill News

महिला का अनोखा फोटोशूट, लोग भी हुए हैरान

आज कल जिस तरह से सोश्ल मीडिया का क्रेज बढ़ गया है उसे देखते हुए लोग कुछ हट करके अपनी सेल्फी वीडियो को पोस्ट करते है अब इस क्रेज मे भले ही उसकी जान पे बन जाये। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोश्ल मीडिया पर खूब वाइरल हो रहा है जिसमे देखा जा सकता है कि एक महिला किसी झरने के पास लेटकर फोटो खिंचवा रही थी। हालांकि जब इस घटना का पूरा वीडियो सामने आया तो लोग हैरान रह गए। दरअसल, महिला झरने के बिल्कुल आखिर में अपना फोटोशूट करवा रही थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अगर जरा सी भी चूक हो जाती तो इस महिला की जान भी जा सकती थी। वायरल हो रहा वीडियो दक्षिणी अफ्रीकी देश जाम्बिया का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला झरने के बिल्कुल आखिर में लेटी हुई है। वह महिला इस जगह लेटकर वीडियो शूट करवा रही होती है। वीडियो में पहले तो सबकुछ सही दिखाई देता है, लेकिन फिर जैसे ही कैमरे का एंगल बदलता है, बहुत ही खौफनाक नजारा सामने आता है। ऐसा मंजर सामने से देखने पर किसी का हलक सुख जाये। इस महिला को देख कर ऐसा बिलकुल भी नहीं लगता कि इसे डर भी लग रहा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *