वायरल हॉग एक फेमस सोशल मीडिया अकाउंटपर पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है जो काफी चौंका देने वाला है। इस वीडियो में एक प्लास्टिक की बाल्टी में मछली नजर आ रही है’। कुछ पल के लिए मछली को देखकर लगता है कि वो जीवित नहीं है मगर पास बैठा शख्स जैसे ही उसे पकड़ने की कोशिश करता है वो इधर-उधर भागने लगती है। इसके बाद जो होता है वो बेहद चौंकाने वाला वीडियो है। शख्स बाल्टी के पानी से सिरिंज में भरता है और फिर मछली को हाथों से पकड़ने की कोशिश करने लगता है। मछली आसानी से हाथ में नहीं आती है। जैसे ही शख्स उसे हाथ में पकड़ लेता है वो सिरिंज का पानी मछली के मुंह में घुसा देता है। धीरे-धीरे पानी को मछली के अंदर डालने से एक पल के लिए लगता है कि ये कैसा विचित्र काम वो आदमी कर रहा है मगर कुछ ही देर में मछली के मुंह से ढेरों मछली के बच्चे निकलकर बाहर आ जाते हैं। वो इतने ज्यादा होते हैं कि उन्हें गिन पाना भी बेहद मुश्किल है। इस वीडियो पर लोगों ने हैरानी जताई है। वीडियो को 40 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।