सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो ने महिला ने नया कारनामा करते हुए ऊन के बजाए नूडल्स से स्वेटर बुन दिया। कटोरे में रखे नूडल्स की मदद से फटाफट स्वेटर बना डाला। नूडल्स तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन आपके दिमाग में क्या कभी आया कि नूडल्स से स्वेटर बनाया जा सकता है? शायद ही किसी के दिमाग में ये आइडिया आया होगा, लेकिन महिला ने दो स्टीक की मदद से नूडल्स का स्वेटर बुन दिया। सोशल मीडिया पर महिला के इस हुनर को देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और उसकी तारीफ भी कर रहें। लोग वीडियो को देखकर सवाल कर रहे हैं कि आखिर महिला के दिमाग में ये आइडिया आया कैसे? किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि नूडल्स से स्वेटर बनाया जा सकता है। महिला ने ऊन की जगह नूडल्स का इस्तेमाल कर स्वेटर तैयार किया तो सोशल मीडिया उसके इस आइडिया को देखकर हैरान रह गई। वीडियो को 6.9 मिलियन से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं।