उत्तराखंड आबकारी विभाग के अधिकारी पर गुरुग्राम की महिला ने लगाए गंभीर आरोप – The Hill News

उत्तराखंड आबकारी विभाग के अधिकारी पर गुरुग्राम की महिला ने लगाए गंभीर आरोप

गुरुग्राम की रहने वाली एक महिला ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के अधिकारी मनोज कुमार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। गुरुग्राम में दर्ज हुए इस मुकदमे को डालनवाला कोतवाली को ट्रांसफर किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। महिला ने बताया कि उसका अपने पति के साथ 2015 में तलाक हो गया था। महिला ने दूसरी शादी के लिए डेटिंग एप पर प्रोफाइल बनाया हुआ था। मनोज कुमार उपाध्याय ने महिला को अपनी डीटेल भेजकर शादी का प्रस्ताव दिया। तीन सितंबर 2017 को जब महिला देहरादून आई तो आरोपित उसे मसूरी घुमाने ले गया। वह दो दिन मसूरी में रहे और आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला नोएडा चली गई। मनोज कुमार अक्टूबर व नवंबर 2017 को नोएडा गया और महिला के घर पर रुका। इस दौरान भी आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। । महिला की शिकायत पर छह जनवरी 2022 को सुशांत लोक गुरुग्राम हरियाणा में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *