भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने की संन्यास की घोषणा

भारत की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने पहुंचीं सानिया ने कहा है कि 2022 उनका आखिरी सीजन होगा। यानी इस साल वह आखिरी बार कोर्ट पर दिखेंगी। बुधवार को उन्हें महिला डबल्स के पहले राउंड के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। सानिया ने कहा- 2022 मेरा आखिरी सीजन होगा। मैं हफ्ते दर हफ्ते आगे की तैयारी कर रही हूं, लेकिन ये पक्का नहीं है कि मैं आगे पूरा सीजन खेल पाऊंगी या नहीं। पहले दौर में हारने के बाद सानिया ने कहा कि मुझे लगता है मैं बेहतर खेल सकती हूं, लेकिन अब शरीर साथ नहीं दे पा रहा। ये मेरे लिए सबसे बड़ा दुख है। सानिया को कलाई में चोट के कारण सिंगल्स से हटना पड़ा था। भारत की दो महिला टेनिस खिलाड़ियों ने अब तक डब्ल्यूटीए टाइटल जीता है। सानिया उनमें से एक हैं। वह सिंगल्स में शीर्ष 100 में पहुंचने वाली अकेली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *