48वें जन्मदिन पर खून से लथपथ नजर आए ऋतिक रोशन, फिल्म का फर्स्ट लुक किया रिलीज – The Hill News

48वें जन्मदिन पर खून से लथपथ नजर आए ऋतिक रोशन, फिल्म का फर्स्ट लुक किया रिलीज

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। वह आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर ऋतिक रोशन को फैंस सहित कई फिल्मी सितारे जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वह अभिनेता ने अपने 48वें जन्मदिन पर फैंस को खास तोहफा दिया है। जिसको देखकर वह काफी एक्साइडेट हो जाएंगे।

दरअसल ऋतिक रोशन ने जन्मदिन पर अपनी बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा से जुड़ा अपना फर्स्ट लुक रिलीज किया है। जिसमें उनका अवतार काफी अलग दिख रहा है। ऋतिक रोशन ने फिल्म विक्रम वेधा से जुड़े अपने फर्स्ट लुक को आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *