18 दिसंबर से सुरई वन रेंज में शुरू होगी जंगल सफारी – The Hill News

18 दिसंबर से सुरई वन रेंज में शुरू होगी जंगल सफारी

वाइल्ड लाइफ के शौकीनों के लिए खुशखबरी है. जिले के सीमांत क्षेत्र खटीमा स्थित सुरई वन रेंज में जंगल सफारी की शुरुआत होने जा रही है. जिसका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी18 दिसंबर को उद्घाटन करेंगे. नेपाल सीमा से लगे सुरई वन रेंज में जंगल सफारी की शुरुआत होने जा रही है. सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सुरई वन रेंज में जंगल सफारी की तैयारियां कुछ महीने पूर्व वन अधिकारियों ने शुरू कर दी थी. अब जंगल सफारी के ट्रैक को तैयार कर 18 दिसंबर को इसकी शुरुआत होने जा रही है. सीएम धामी 18 दिसंबर को खटीमा पहुंचकर सुरई वन रेंज में जंगल सफारी का शुभारंभ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *