उत्तराखंड में भारी बारिश ने कई जिलों में तबाही मचाई है। वहीं अब प्रभावितों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं रविवार को मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी करने जा रहे हैं। इस दौरान वे न केवल प्रभावित क्षेत्रों की स्थितियों को देखेंगे बल्कि लोगों को कैसे राहत दी जा सके। इसको लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश देंगे। बता दें प्रदेश में भारी बारिश के बाद सड़कों के बहने और पुलों के टूटने की खबरें आ रही हैं। मुख्य सड़कों पर लैंडस्लाइड के कारण परेशानियां बढ़ी हैं। आवाजाही से लेकर तमाम गांवों का संपर्क भी मुख्य मार्गो से कट गया है।