फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी रेनॉ जल्द ही आसमान में उड़ने वाली फ्लाइंग कार लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने हाल ही में रेनॉ क्वाट्रेल की 60वीं सालगिरा पर फ्लाइंग मशीन एयर-4 का कॉन्सेप्ट वर्जन पेश किया। कंपनी के अनुसार एयर-4 आजादी का प्रतीक है। इसका निर्माण द आर्सेनल कंपनी और रेनॉ ने मिलकर किया है। जो भविष्य में बढ़ते ट्रैफिक में लोगों को राहत देगी।
कैसी होगी कॉन्सेप्ट फ्लाइंग कार? – फ्लाइंग मशीन AIR4 पूरी तरह से कार्बन फाइबर से बनी है। इसकी डिजाइन क्लासिक कार रेनॉ-4L कार की तरह ही रखा गया है। रेनॉ ने कहा कि थ्रस्ट या लिफ्ट जैसी नई अवधारणाओं को शामिल करने के लिए फ्लाइंग मशीन की रिजिडीटी को पूरी तरह से अपग्रेड किया गया है। इसमें पहियों की जगह हर कोने में दो-ब्लेड प्रोपेलर दिए गए हैं। रेनॉ की के अनुसार, वाहन का चेसिस रोटा फ्रेम के बीच में मौजूद है। चालक रेनॉ 4 शेल को उठाकर वाहन में सीट तक पहुंच सकता है और इसे चला सकता है।
AIR4 फ्लाइंग कार की खूबियां? रेनॉ ने इस फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार में 22 हजार mAh की लीथियम पॉलीमर बैटरी दी है। जो 93.6 किमी प्रति घंटा का टॉप स्पीड इस कार को देती है। वहीं AIR4 फ्लाइंग कार अधिकतम 380 किलोग्राम का वजन उठा सकती है। साथ ही कंपनी का प्लान है कि, अगले साल इस फ्लाइंग कार को अमेरिका में लॉन्च किया जाए।