नगर निगम में आज से लें पहाड़ी व्यंजनों का जायका

नगर निगम देहरादून में शुक्रवार से लेकर दो नवंबर तक दीपावली मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में स्वयं सहायता समूहों के द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमें लोग विभिन्न तरह के पहाड़ी व्यंजनों का लोग स्वाद चख सकेंगे।

इसके अलावा लोग घरेलू उत्पाद जैसे घी, पापड़, मसाले, अचार, झंगोरे की खीर, मंडुवे के आटे की रोटी, बिस्कुट के अलावा लोग वाजिब दरों पर दीपावली के सामान की भी खरीददारी कर सकेंगे। मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि लोकल फॉर वोकल की तर्ज पर यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह पहल नगर निगम द्वारा की जा रही है। नगर आयुक्त अभिषेक रूहेला ने बताया कि नगर निगम परिसर में स्टॉल लगवाने के लिए तैयारी भी कर ली गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्वयं सहायता समूहों के बनाए उत्पाद खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *