सड़क हादसे में एक की मौत – The Hill News

सड़क हादसे में एक की मौत

लालकुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वीआईपी गेट के समीप तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई मृतक की पहचान नही हो सकी है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर अग्रिम कारवाई शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वीआईपी गेट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक सख्या uko4ca2969 ने सड़क पर पैदल चल रहे एक अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी।

इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की उम्र 35 वर्ष बताई जा रही है वही घाटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया इधर लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है फिलहाल मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *