बह गया काठगोदाम रेलवे स्टेशन का ट्रैक – The Hill News

बह गया काठगोदाम रेलवे स्टेशन का ट्रैक

 हल्द्वानी : नैनीताल जिले में तीन दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश से रेलवे स्टेशन को भी गंभीर क्षति पहुंची है। गौला नदी ने रौद्र रूप दिखाते हुए रेलवे स्टेशन की पटरी को भी उखाड़ दिया है, जो बह कर नदी में चला गया है। ऐसे में ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हो गया है। वहीं कई ट्रेनों को स्‍थगित करने के साथ, कई को शार्ट टर्मिनेट किया गया है।

भारी बारिश के चलते काठगोदाम रेलवे स्टेशन की करीब 100 मीटर पटरी नदी में बह गई है। जिससे रेलवे स्टेशन प्रशासन में हड़कंप की स्थिति है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर केएन पांडे ने बताया कि सोमवार की देर शाम से ही गोला नदी उफान पर थी। जिससे खतरे की संभावना बनी हुई थी। सोमवार की देर रात काठगोदाम स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक के पास तक पानी पहुंचने लगा और पटरी को नुकसान होने लगा। देर रात करीब 12 बजे के बाद पानी रेलवे ट्रैक से टकराने लगा। जिसके बाद सुबह जब देखा गया तो रेलवे स्टेशन का बड़ा हिस्सा पानी में बह गया है। जिससे गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। रात होने के चलते मौके पर फोटोग्राफी करना भी मुश्किल कार्य हो गया है। ऐसे में रेलवे प्रशासन की ओर से ड्रोन फोटोग्राफर को मौके पर बुलाया जा रहा है। जिससे नदी के बीच में जाते हुए रेलवे स्टेशन व पटरी को हुए कुल क्षति के बारे में नुकसान का आकलन किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *