एकतरफा प्यार में पागल युवक ने खुद का गला रेत लिया

एकतरफा प्यार जब सनक बन जाए, तो जान आफत में पड़ते देर नहीं लगती। अब हरिद्वार में ही देख लें, यहां लड़का मन ही मन एक लड़की से प्यार करता था। उसने लड़की के पिता से शादी की बात भी की, लेकिन लड़की के पिता ने दोनों की शादी कराने से साफ इनकार कर दिया। इस बात से आहत लड़के ने आज धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। लड़का अभी जिंदा है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वो बात करने की स्थिति में भी नहीं है। पुलिस को युवक के पास से चाकू व एक ब्लेड मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका पता लगा रही है। घटना हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल की है। जहां सैलो कंपनी चौक पर एक युवक ने अपने गले पर धारदार हथियार से वार दिया। गला कटते ही खून का फव्वारा छूट पड़ा। इस बीच किसी ने पुलिस को खबर कर दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *