Punjab: पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल: 5 नए चेहरे होंगे शामिल

चंडीगढ़: पंजाब में भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल में आज बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कैबिनेट में 5 नए चेहरे शामिल किए जाएँगे, जबकि 4 मौजूदा मंत्रियों को विदाई मिल रही है।

राजभवन में शपथ ग्रहण: राजभवन में एक साधारण समारोह में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी।

इन मंत्रियों को मिली विदाई:
पंजाब सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह, पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान, मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ये सभी मंत्री महत्वपूर्ण मंत्रालयों को संभाल रहे थे।

इन विधायकों को मिल सकता है मंत्रिमंडल में स्थान:
माना जा रहा है कि जालंधर पश्चिम से विधायक मोहिंदर भगत, खन्ना के विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंद, साहनेवाल के विधायक हरदीप सिंह मुंडिया, लहरा के बरिंदर कुमार गोयल और चौरासी से विधायक डॉ. रवजोत सिंह को नया मंत्री बनाया जा सकता है।

शराब घोटाला केस और दिल्ली में बदलाव:
कैबिनेट में बदलाव की चर्चा शराब घोटाला केस में आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत के बाद से ही तेज हो गई थी। हाल ही में दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी की सरकार में बड़ा बदलाव हुआ है। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनी हैं, और उनके साथ 5 और विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

 

Pls read:Punjab: महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रेपरेटरी इंस्टीट्यूट के 47 कैडेटों की ने एनडीए की लिखित परीक्षा में शानदार नतीजे हासिल किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *