उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी नेता एक-दूसरे पर तंज कसने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अर्बन नक्सल बताया है, साथ ही कहा है कि अरविंद केजरीवाल बहरूपिया हैं। उन्होंने कहा कि यह भी कह सकते हैं, कि केजरीवाल गिरगिट की तरह रंग बदलते रहते हैं। केजरीवाल जैसे गिरगिटों पर उत्तराखंड विश्वास नहीं कर सकता है।