हिदू रीति-रिवाज में गाय के गोबर का खास महत्व है और त्योहारों पर गोबर से पूजा की जाती है। इसका महत्व उस समय और बढ़ जाता है। जब कोई पर्व नजदीक हो मसूरी में धात्री फेडरेशन के तत्वाधान में धात्री स्वयं सहायता समूह नंदिनी बांडासारी में ईको फ्रेंडली भगवान गणेश की प्रतिमा बनाई जा रही हैं। गणेश चतुर्थी को खास बनाने के लिए गृहणियां इस बार गोबर की मूर्तियां बना रही हैं। जिनकी कीमत काफी कम रखी गई हैं। ताकि गणेश चतुर्थी के पर्व को लोग ईको फ्रेंडली तरीके से मना सकें। मूर्ति बनाने वाली महिलाओं का कहना है कि यह विकल्प पर्यावरण की रक्षा करने में मदद करेगा। मूर्ति बनाने में पहाड़ी गोबर के साथ ही स्थानीय जड़ी-बूटियों का भी उपयोग किया गया है।