chandrayaan: चंद्रयान-3 का सफल लॉन्च, पीएम मोदी ने दी बधाई – The Hill News

chandrayaan: चंद्रयान-3 का सफल लॉन्च, पीएम मोदी ने दी बधाई

चंद्रयान-3 को आज यानी 14 जुलाई को लॉन्च किया गया। चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से रवाना किया गया। सफलता से अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा, जिसने चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग की महारत हासिल की है। LVM3 M4 वाहन द्वारा चंद्रयान-3 को कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च किए जाने पर इसरो में जश्न मनाया गया। चंद्रयान-3 ने अपनी सटीक कक्षा में चंद्रमा की यात्रा शुरू कर दी है। अंतरिक्ष यान का स्वास्थ्य सामान्य है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है। यह ऊंची उड़ान भरता है और हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाता है। यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *