Dehradun : पूर्व पीएम वीपी सिंह की पोती ने पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप – The Hill News

Dehradun : पूर्व पीएम वीपी सिंह की पोती ने पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होंने राजपुर थाने में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो अब पुलिस मुख्यालय को शिकायत की है। इधर, उनके पति ने भी तलाक के बदले एक अरब रुपये और ओडिशा से विधायकी का टिकट मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने भी सोमवार को पुलिस मुख्यालय में शिकायत की। पूर्व पीएम की पोती अंद्रीजा सिंह की शादी ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री आरएन सिंह देव के पोते अरकेश सिंह से 2017 में हुई थी। अरकेश सिंह ओडिशा के बालागीर से पूर्व सांसद और मंत्री अनंग उदय सिंह देव के बेटे हैं। उनका एक घर देहरादून के राजपुर क्षेत्र में है। बीते कुछ समय से अंद्रीजा और अरकेश सिंह इसी मकान में रह रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *