international : पुतिन के खिलाफ ICC ने जारी किया गिरफ्तारी वारेंट, पर गिरफ्तार करेगा कौन? – The Hill News

international : पुतिन के खिलाफ ICC ने जारी किया गिरफ्तारी वारेंट, पर गिरफ्तार करेगा कौन?

अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने यूक्रेन में युद्ध अपराधों के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट के मुताबिक पुतिन यूक्रेन में युद्ध अपराधों के जिम्मेदार हैं। उन्होंने यूक्रेनी बच्चों का अपहरण किया है। हालांकि, रूस ने युद्ध अपराधों के आरोपों से इनकार किया है। वारंट पर यूक्रेन ने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। वारंट के बाद अब पुतिन के सामने और भी मुश्किल चुनौतियां आने वाली हैं।

ICC के अभियोजक करीम खान ने पुतिन की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि ICC के पास किसी भी देश के नेता या किसी भी शख्स को गिरफ्तार करने की शक्तियां नहीं हैं। चूंकि उनके पास कोई पुलिस बल नहीं है तो गिरफ्तारी नहीं कर सकते। गिरफ्तारी के लिए वह दुनियाभर के देशों पर निर्भर रहता है। ऐसे में पुतिन की गिरफ्तारी के दो ही तरीकों से हो सकती है। पहला- पुतिन को प्रत्यार्पित किया जाए, दूसरा- रूस के बाहर किसी अन्य देश में गिरफ्तार किया जाए।’  अमेरिका और चीन की तरह रूस  ICC का सदस्य नहीं है। ICC पुतिन के खिलाफ आरोप दायर करने में सक्षम था क्योंकि यूक्रेन ने मौजूदा स्थिति पर अपने अधिकार क्षेत्र को स्वीकार कर लिया है, हालांकि यूक्रेन भी ICC का सदस्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *