देहरादून। उत्तराखंड में गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिका। उच्च पर्वतीय चोटियों पर हिमपात हुआ, जिसके साथ ही कुछ निचले इलाकों में वर्षा-ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। बर्फबारी के बाद प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। हालांकि, तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। शुक्रवार को देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ बना हुआ है।