देहरादून एसएसपी ने जिले में 06 उप निरीक्षकों का फेरबदल करते हुए स्थानांतरण किया गया है। उप निरीक्षक कुंदन राम को कोतवाली पटेल नगर से वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली पटेल नगर बनाया गया है। उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुसाईं को कोतवाली पटेल नगर से चौकी प्रभारी मयूर विहार थाना राजपुर बनाया गया है। जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि आज 06 उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है, साथ ही सभी उप निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि तत्काल नवनियुक्त स्थान पर रवाना होंगे।