देहरादून। कांग्रेस के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। प्रदेश के वरिष्ठ नेता डॉ आर पी रतूड़ी और महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष कमलेश रमन ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थामने का फैसला लिया है। इन दोनों नेताओं की दिल्ली में ज्वाइनिंग हो सकती है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह के आम आदमी पार्टी में जाने के बाद कांग्रेस में तोड़फोड़ की संभावनाएं तेज हो गई है। जोत सिंह के करीबी कई नेता आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। इसी कड़ी में दो नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी है।