कॉमेडियन भारती सिंह, रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा, राम कपूर और कई दूसरे सेलेब्स ने बीते साल अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को चौंका दिया था। अपने वेट लॉस तरीके के बारे में बताते हुए सेलेब्स ने इंटरमिटेंट फास्टिंग के बारे में बताया। जहां भारती ने बीते साल 91 किलो से 76 किलो वजन कम किया था, वहीं लिजेल डिसूजा ने दो साल में 40 किलो वजन कम किया था। इस फास्टिंग की इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इसके लिए खाना-पीना भी नहीं छोड़ना पड़ता बल्कि जी भरकर खा सकते हैं। ऐसे में जानते हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग क्या है, और इसे कैसे किया जा सकता है।
कैसे काम करती है इंटरमिटेंट फास्टिंग? – इंटरमिटेंट फास्टिंग करने के कई अलग-अलग तरीके हैं, लेकिन वे सभी खाने और फास्ट करने के लिए नियमित समय चुनने से जुड़ा है। जैसे आप हर दिन केवल आठ घंटे के समय में खाने की कोशिश कर सकते हैं और बाकि बचे समय के लिए फास्ट रख सकते हैं। चाहें तो आप हफ्ते में दो दिन केवल एक बार खाना खाने को चुन सकते हैं। कई अलग-अलग इंटरमिटेंट फास्टिंग के तरीके हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो खाने के बिना शरीर से जमा शुगर खत्म होता है, ऐसे में फैट को खत्म करने में मदद मिलती है।
क्या सेफ है इंटरमिटेंट फास्टिंग? – कुछ लोग वजन कम करने के लिए रुक-रुक कर फास्टिंग करने की कोशिश करते हैं। वहीं कुछ लोग पुरानी स्थितियों जैसे कि आंत्र सिंड्रोम, हाई कोलेस्ट्रॉल या गठिया को दूर करने के लिए इसको फॉलो करते हैं जबकि इंटरमिटेंट फास्टिंग सभी के लिए नहीं है। ऐसे में 18 साल से कम उम्र के बच्चे, प्रेग्नेंट महिलाएं, स्तनपान करा रही महिलाएं, डायबिटीज की समस्या वाले लोगों को इसे करने से बचना चाहिए।