uttarakhand news: नरेंद्र सिंह नेगी हुए सम्मानित, उप राष्ट्रपति ने दिया संगीत नाट्य एकेडमी सम्मान – The Hill News

uttarakhand news: नरेंद्र सिंह नेगी हुए सम्मानित, उप राष्ट्रपति ने दिया संगीत नाट्य एकेडमी सम्मान

देहरादून: उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी ‘नेगीदा को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने संगीत नाट्य एकेडमी सम्मान से सम्मानित किया। उन्हें उत्तराखंड में लोक संगीत क्षेत्र में कार्य करने के लिए यह सम्मान दिया गया है। विज्ञान भवन में हुए समारोह में 44 अन्य हस्तियों को भी यह सम्मान दिया गया। उनके साथ समारोह में पत्नी ऊषा नेगी भी मौजूद रहीं।  नरेन्द्र सिंह नेगी को वर्ष 2018 के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है। उनके साथ कला और साहित्य क्षेत्र की 44 अन्य हस्तियों को भी यह पुरस्कार दिया जा रहा है। 13 अप्रैल का नई दिल्ली में ही नेगीदा की एक प्रस्तुति भी होनी है। पारंपरिक लोक संगीत के क्षेत्र में दस कलाकारों का चयन किया गया है, जिनमें नरेंद्र सिंह नेगी भी शामिल हैं। इस सम्मान के तहत उन्हें एक लाख की राशि, अंगवस्त्र और ताम्रपत्र भी दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *