देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी किया है। 2022 -23 में कुल 20 भर्तियों के लिए जारी किया कैलेंडर में 5300 पदों पर भर्ती की तिथि तय कर दी गई है। जून में वाहन चालक विद्युत अनुदेशक कार्यशाला अनुदेशक व मत्स्य निरीक्षक की भर्ती का प्रस्ताव। जुलाई में मानचित्र कार सर्वेयर वन आरक्षी पुलिस दूरसंचार विभाग में मुख्य आरक्षी की भर्ती का प्रस्ताव है। अगस्त में राजकीय सहकारी पर्यवेक्षक सितंबर में बंदी रक्षक पद भरे जाएंगे। अक्टूबर में पुलिस निरीक्षक और नवंबर में सांख्यिकी सहायक की भर्ती का है प्रस्ताव।