Uttarpradesh News: उत्तराखंड की राज्यपाल रही बेबी रानी बनी योगी सरकार में मंत्री, पहला ऐसा मामला – The Hill News

Uttarpradesh News: उत्तराखंड की राज्यपाल रही बेबी रानी बनी योगी सरकार में मंत्री, पहला ऐसा मामला

योगी सरकार में आगरा की विधायक बेबी रानी मौर्य कैबिनेट मंत्री बनी हैं। शुक्रवार को उन्होंने लखनऊ में शपथ ग्रहण की। उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद वह भाजपा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं। इसके बाद आगरा ग्रामीण सीट से विधानसभा चुनाव जीता। बेबी रानी मौर्य आगरा की मेयर भी रह चुकी हैं। उनका राजनीति सफर बहुत ही रोचक रहा है। ऐसा पहली बार है कि कोई व्यक्ति राज्यपाल रहने के बाद किसी राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बना हो।

बेबी रानी मौर्य 1995 में भाजपा में शामिल हुई थीं। वो 1995 में ही भाजपा के टिकट पर आगरा की मेयर बनी थीं। बेबी रानी मौर्य राज्य बाल आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। पूर्व में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में एत्मादपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि इस चुनाव में उनका हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उन्होंने आगरा ग्रामीण से चुनाव में जीत दर्ज की।

बेबी रानी मौर्य को 26 अगस्त 2018 को उत्तराखंड की राज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने केके पॉल का स्थान लिया था। 08 सितंबर 2021 को उन्होंने राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। संगठन में उन्होंने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *