कामेडियन कृष्णा अभिषेक चार दिन तक शिमला में छुट्टियां मनाने के बाद रविवार को वापस मुंबई लौट गए। कृष्णा का परिवार शिमला से करीब 30 किलोमीटर दूर जाबरी बडिगरी गांव का रहने वाला है। यहीं से उनके पिता मुंबई गए थे। हालांकि परिवार के कुछ सदस्य यहां रहते हैं। यह बात बहुत कम लोगों को पता है। कृष्णा के पिता आत्मप्रकाश शर्मा गांव में ही रहते थे, उनका अब निधन हो चुका है। बुधवार को शिमला आए थे। उनकी चचेरी बहन संगीता का शिमला के खलीनी में घर है। वह यहीं पर ठहरे थे। होली का त्योहार उन्होंने अपने परिवार के साथ मनाया। शनिवार को वह अपने ताया डा. जेसी शर्मा से मिलने गांव गए थे। छुट्टियों के दौरान वह ज्यादातर समय घर पर ही रहे। शिमला के आसपास के पर्यटन स्थलों में घूमने गए।