उत्तराखंड में आए रुझान में भाजपा ने कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए बढ़त बना ली है। भाजपा 40 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 20 सीटों पर बढ़त बनाई हुई हैं। कुछ देर बाद राज्य में तस्वीर साफ हो जाएगी की किसकी सरकार यहां बन रही है।
Uttarakhand Election Results Update
- लोहाघाट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी जीते।
- खटीमा सीट से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक हजार वोटों से चले रहे हैं आगे।
- हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक चल रहे पीछे, कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने बनाई बढ़त।
- अल्मोड़ा सीट पर भाजपा के कैलाश शार्म चल रहे आगे।
- खटीमा विधानसभा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी पीछे चल रहे, किच्छा से बेहड़ और रुद्रपुर से मीना शर्मा आगे चल रही हैं।
- टिहरी जनपद की नरेंद्रनगर सीट से कांग्रेस के ओम गोपाल भाजपा के सुबोध उनियाल से आगे चल रहे। टिहरी से भाजपा के किशोर उपाध्याय उजपा के दिनेश धने से आगे चल रहे हैं। वहीं, घनसाली सीट से भाजपा के शक्तिलाल शाह निर्दलीय भीमलाल आर्य से आगे चल रहे हैं।
- टिहरी जनपद की देवप्रयाग भजापा के विनोद कंडारी कांग्रेस के मंत्री प्रसाद नैथानी से आगे चल रहे हैं। धनोल्टी से भाजपा के प्रीतम सिंह पंवार कांग्रेस के जोत सिंह बिष्ट से आगे हैं। टिहरी के प्रतापनगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम नेगी भाजपा के प्रत्याशी विजय सिंह पंवार से आगे चल रहे हैं।
- विकासनगर में बीजेपी आगे चल रही है। बीजेपी के मुन्ना सिंह चौहान को 3238 मत मिले। कांग्रेस के नवप्रभात को 3159 मत मिले।