हरीश रावत के खिलाफ भितरघात करने के आरोप में तीन कांग्रेसी नेता निष्कासित – The Hill News

हरीश रावत के खिलाफ भितरघात करने के आरोप में तीन कांग्रेसी नेता निष्कासित

विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ लालकुआं विधानसभा में दुष्प्रचार करने पर कांग्रेस ने तीन पदाधिकारियों को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। नैनीताल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस भूपाल सिंह सम्मल, जिला संगठन मंत्री मनोज पौडियाल और न्याय पंचायत क्षेत्र अध्यक्ष भगवान सिंह सम्मल को कांग्रेस पार्टी से निष्कासित किया गया है। गौलापार ब्लॉक क्षेत्र अध्यक्ष नीरज रैक्वाल ने बताया कि लालकुआं विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के खिलाफ विधानसभा चुनाव में प्रचार किए जाने की शिकायतें आई थीं। जांच करने पर उक्त तीनों पदाधिकारी इसमें संलिप्त पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *