बागेश्वर : गुरुवार को नशे की हालत में बस चला रहे एक रोडवेज चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका लाइसेंस निरस्त करने के लिए एआरटीओ को भेजा गया है। डंगोली चौकी पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था को लेकर गश्त कर रही थी। देवाल से आ रही रोडवेज की बस को कंधार वैरियर पर रोका गया। चालक खतरनाक ढंग से वाहन चला रहा था। बस में लगभग 19 यात्री थी। वह यात्री भी परेशान थे। बस रुकते ही वह भी उतर गए और पुलिस से शिकायत करने लगे। जांच करने पर चालक डंगोली निवासी गोविंद नाथ शराब के नशे में पाया गया। तब तक वह करीब 25 किमी बस चला चुका है। ऐसे में कभी भी कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बस सहित यात्रियों को नुकसान पहुंच सकता था या फिर अन्य वाहन भी चपेट में आ सकते थे।