शाहरुख खान के फैंस के लिए खुशखबरी, सुहाना के डेब्यू की आ गई खबर

शाहरुख खान की बेटी सुहाना के डेब्यू का लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो सुहाना खान जोया अख्तर की फिल्म से अपने ऐक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि उनके साथ जोया दो और लोगों को भी लॉन्च कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टोरी पॉप्युलर आर्ची कॉमिक्स पर बेस्ड है।

शाहरुख खान के फैंस उनके बच्चों के बॉलीवुड डेब्यू का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं। किंग खान बता चुके हैं कि उनके बेटे को ऐक्टिंग में इंट्रेस्ट नहीं लेकिन बेटी सुहाना बॉलीवुड में बतौर ऐक्ट्रेस काम करना चाहती हैं। अब खबर है कि जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर सुहाना खान को लॉन्च कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *