breaking news: कैलाश गहतोड़ी पर सरकार मेहरबान, यमुना कालोनी में मंत्री आवास किया आवंटित – The Hill News

breaking news: कैलाश गहतोड़ी पर सरकार मेहरबान, यमुना कालोनी में मंत्री आवास किया आवंटित

देहरादून। दर्जाधारी कैबिनेट मंत्री कैलाश गहतोड़ी को धामी सरकार ने यमुना कॉलोनी में बंगला आवंटित किया है। उन्हें R-7 बंग्ला दिया गया है जो पहले पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को आंवटित था। गहतोड़ी ने मुख्यमंत्री धामी के लिए अपनी सीट चंपावत छोड़ी थी, जिससे धामी उपचुनाव जीते।

धामी सरकार ने इससे पहले उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए वन विकास निगम का अध्यक्ष भी बना चुकी है. अब उन्हें मंत्री आवास आवंटित करते हुए यमुना कॉलोनी के R-7 बंगला दिया गया है। कैलाश गहतोड़ी 2022 के विधानसभा चुनाव में चंपावत विधानसभा सीट से विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने का फैसला किया था. इस चुनाव में पूरी ताकत लगाते हुए मुख्यमंत्री को बड़ी जीत दिलाने में अहम योगदान निभाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *