देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधानसभा सीट चंपावत छोड़ने वाले पूर्व विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी को वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सरकार ने गहतोड़ी को सीट छोड़ने का ईनाम दिया है। गहतोड़ी को इस पद के लिए कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा।
बतादें कि खटीमा से चुनाव हारने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने चंपावत की सीट छोड़ी थी। इस सीट पर धामी उपचुनाव लड़कर रिकार्ड मतों से जीते। अब सीएम ने गहतोड़ी को इसका ईनाम देते हुए वन विकास निगम की जिम्मेदारी दी है।