priyanka gandhi: मां सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी हुई कोरोना संक्रमित – The Hill News

priyanka gandhi: मां सोनिया गांधी के बाद प्रियंका गांधी भी हुई कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनकी बेटी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। प्रियंका ने शुक्रवार को बताया कि हल्के लक्षणों के बाद कोरोना टेस्ट कराया और उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने हल्के लक्षणों के बाद COVID-19 का टेस्ट कराया है। सभी प्रोटोकाल का पालन करते हुए मैंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया है। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगा जो मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी आवश्यक सावधानी बरतें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *