नवरात्रि में कुट्टू के आटे की डिमांड बढ़ने की वजह से मुनाफाखोर भी कुट्टू के आटे में मिलावट करके उसे बेचना शुरु कर देते हैं। जिसका सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है।ऐसे में अपनी आस्था और सेहत दोनों बनाए रखने के लिए जानें कैसे करें असली और नकली कुट्टू के आटे की पहचान…..
रंग से पहचानें- कुट्टू के आटे का रंग गहरा भूरा होता है। कुट्टू के आटे में मिलावट या खराब होने पर सबसे पहले उसका रंग बदल जाता है। इस स्थिति में कुट्टू के आटे का रंग ग्रे या हल्का हरा हो सकता है।
आटा गूंथते समय होती है परेशानी- खराब या मिलावटी कुट्टू का आटा गूंथते समय बिखर जाता है।
क्वालिटी चैक करें- कुट्टू के आटे को खरीदने से पहले उसे छूकर देखें। अगर आटा खुरदुरा है और इसमें बीच-बीच में काले दाने दिखाई दे रहे हैं तो ये आटा न खरीदें। इस आटे में फगंस लगी होने के कारण खराब हो गया है।
लंबे समय के लिए न करें स्टोर– कुट्टू एक प्रकार का अनाज है,जो ठंडे इलाकों में पाया जाता है। इसे ज्यादा दिन तक स्टोर करके रखने से इसमें फंगस की समस्या भी पैदा हो सकती हैं। यही वजह है कि इसे लंबे समय तक स्टोर करने की सलाह नहीं दी जाती है।