Uttarakhand election result: सीएम धामी पांच हजार वोट से पीछे, हरीश रावत हारे, भाजपा 46-कांग्रेस 22 – The Hill News

Uttarakhand election result: सीएम धामी पांच हजार वोट से पीछे, हरीश रावत हारे, भाजपा 46-कांग्रेस 22

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना में रूझान और नतीजे आने शुरू हो गए हैं। भाजपा अभी तक 42 सीटों पर आगे हैं जबकि कांग्रेस 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। निर्दलीय दो सीटों पर और बसपा दो सीटों पर आगे हैं। आम आदमी पार्टी और उक्रांद का खाता भी नहीं खुला है।

खटीमा – सीएम धामी पांच हजार वोट से पीछे, कांग्रेस के भुवन कापड़ी आगे

लालकुआं- कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत 16 हजार वोट से हारे

श्रीनगर – भाजपा के कैबिनेट मंत्री धनसिंह सौ वोट से आगे, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पीछे

चकराता- कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह 15 हजार वोट से आगे

हरिद्वार शहर – भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक नौ हजार वोट से आगे

हरिद्वार ग्रामीण -कैबिनेट मंत्री यतीश्ववरानंद पीछे, अनुपमा रावत छह हजार वोट से आगे

कालाडूंगी- भाजपा कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत आठ हजार वोट से आगे

डीडीहाट – भाजपा के कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल दो हजार वोट से आगे

सोमेश्वर – कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य चार हजार वोट से आगे

मसूरी- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी 15 हजार मतों से आगे

गदरपुर – कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे आठ हजार वोट से आगे

गंगोत्री – भाजपा के सुरेश चंद चौहान 6 हजार मतों से आगे, आप के कर्नल कोठियाल तीसरे नंबर पर

चौबट्टाखाल – कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज चार हजार मतों से आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *