*स्वास्थ्य विभाग द्वारा जगह-जगह पर श्रद्धालुओं की हेल्थ स्क्रीनिंग की जाएगी 50 वर्ष से अधिक आयु…
Day: May 20, 2024
Uttarakhand: मसूरी के पास खाई में गिरी कार, दो की मौत
देहरादून। मसूरी रोड पर शिखर फॉल के पास एक कार के खाई में गिरने से एक…
Iran: ईरान के राष्ट्रपति रईसी का हेलीकाप्टर क्रैश में निधन, शव बरामद
तेहरान: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया है। रविवार को एक ग्रामीण इलाके में राष्ट्रपति रईसी और कई अन्य अधिकारियों को ले जा रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ईरानी अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल पर मलबे का पता लगाने की पुष्टि करते हुए बताया कि राष्ट्रपति रईसी का शव भी बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति रईसी और उनके विदेश मंत्री पहाड़ी इलाकों और बर्फीले मौसम में उड़ान भर रहे थे। एक ईरानी अधिकारी ने खोजी टीमों द्वारा मलबे का पता लगाने की जानकारी देते हुए शव बरामदगी की पुष्टि की। ईरानी मीडिया ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में हेलीकॉप्टर के चिथड़े उड़े हुए दिख रहे हैं और चारों ओर मलबा पड़ा हुआ है। 63 वर्षीय रईसी को 2021 में राष्ट्रपति चुना गया था। पद संभालने के बाद उन्होंने नैतिकता कानूनों को कड़ा किया, सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर कड़ी कार्रवाई की और बड़े देशों के साथ परमाणु वार्ता में कड़ी मेहनत की। pls read:US: जज हश मनी ट्रायल में जज डोनाल्ड ट्रंप पर…